सम्राट पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक कर चुके अक्षय KBC में नहीं दे पाए उनसे जुड़े सवाल का जवाब
फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में सम्राट पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभा चुके अभिनेता अक्षय कुमार केबीसी-18 में उनसे जुड़े एक सवाल में उलझ गए। होस्ट अमिताभ बच्चन द्वारा 'तराइन की पहली लड़ाई में कौन सा भारतीय शासक विजयी हुआ था?' सवाल पूछे जाने पर अक्षय ने कहा, "मैंने तराइन युद्ध के बारे में कभी नहीं सुना...मैंने 'ट्रेन टू बुसान' सुना है।"