समझ आया कि आज इतनी नफरत क्यों मिल रही: धोनी के रन-आउट की 5वीं सालगिरह पर गप्टिल
न्यूज़ीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में भारत के महेंद्र सिंह धोनी को रन आउट करने की अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "मुझे पता चल गया कि आज (10 जुलाई) के दिन मुझे इतनी नफरत क्यों मिल रही है।" दरअसल, यह मैच धोनी के इंटरनैशनल करियर का आखिरी मैच था।