समझ नहीं आया, यह चौंकाने वाला है: अक्षर के कार्तिक से पहले बल्लेबाज़ी के लिए आने पर स्मिथ
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टी20I में दिनेश कार्तिक से पहले अक्षर पटेल को बल्लेबाज़ी के लिए भेजे जाने पर ग्रीम स्मिथ ने कहा, "मुझे यह समझ नहीं आया।" बकौल स्मिथ, "कार्तिक अनुभवी भारतीय क्रिकेटरों में से एक हैं। देखिए उन्होंने कितने मैच खेले हैं। आप अक्षर को उनसे पहले कैसे भेज सकते हैं। यह चौंकाने वाला है।"