समझौता नहीं हुआ है: इज़रायल व हमास के बीच युद्धविराम समझौते की रिपोर्ट पर नेतन्याहू
इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन रिपोर्ट्स को खारिज किया है जिनमें दावा किया जा रहा था कि अमेरिका ने इज़रायल व हमास के बीच 5 दिनों का युद्धविराम समझौता करवाया है। नेतन्याहू ने कहा है कि कोई समझौता नहीं हुआ है और ऑपरेशन जारी रहेगा। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इज़रायल गाज़ा के बंधकों को रिहा कर देगा।