समय आ गया है कि हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करे भारत: इज़रायल
भारत में इज़रायल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा है, "समय आ गया है कि भारत भी हमास को एक आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित करे।" उन्होंने हमास के खिलाफ आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशंस में इज़रायल का 100% समर्थन करने के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया। बकौल गिलोन, इज़रायल ने इस संबंध में भारतीय अधिकारियों से बात की है।