समय आने पर फैसला लेंगे: 'नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने' के सवाल पर तेजस्वी
बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 'नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने' के सवाल पर कहा कि इस पर समय आने पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन की सरकार सबका ख्याल रखेगी।
इससे पहले खबरें थी कि सरकार अक्टूबर में इस पर फैसला ले सकती है जिससे 4 लाख शिक्षकों को लाभ होता।