समय की मांग तीन बुराइयों से लड़ने की है- भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, "समय की मांग तीन बुराइयों से लड़ने की है, भ्रष्टाचार, परिवारवाद व तुष्टिकरण और देश को पूरे सामर्थ्य से इनके खिलाफ लड़ना होगा।" पीएम ने कहा कि यह लोकतंत्र में कैसे हो सकता है कि एक ही परिवार के लोग या परिवारवादी पार्टी सत्ता पर काबिज़ रहें।