समय के साथ सब सही हो जाता है: शाहरुख खान के साथ संबंध पर सनी देओल
अभिनेता सनी देओल ने शाहरुख खान के साथ संबंध को लेकर कहा है, "समय के साथ सब सही हो जाता है।" बकौल सनी, शाहरुख ने उन्हें 'गदर-2' की सफलता पर बधाई देने के लिए फोन किया था। इससे पहले उन्होंने बताया था कि 'डर' के सेट पर हुए मनमुटाव के बाद उन्होंने 16 साल तक शाहरुख से बात नहीं की।