समय पूरा होने से 52 दिन पहले भंग हुई हरियाणा विधानसभा
हरियाणा विधानसभा भंग करने की राज्य कैबिनेट की सिफारिश के बाद राज्यपाल ने गुरुवार को विधानसभा भंग कर दी। मौजूदा हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर तक था और इसे समय पूरा होने से 52 दिन पहले ही भंग कर दिया गया। नायब सिंह सैनी फिलहाल राज्य के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालते रहेंगे लेकिन वह नीतिगत फैसले नहीं ले सकेंगे।