समय बीत जाता है, खूबसूरती बनी रहती है: मिस यूनिवर्स बनने के 28 साल होने पर सुष्मिता

अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के 28 साल पूरे होने पर ट्विटर पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "सुंदर होना एक एहसास है। भारत को...पहली बार मिस यूनिवर्स जीतने के 28 साल मुबारक...समय बीत जाता है और खूबसूरती बनी रहती है।" 21 मई 1994 को सुष्मिता मिस यूनिवर्स बनी थीं।

Load More