समय रैना 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' से कैसे करते हैं भारी कमाई? ऑन्ट्रप्रेन्योर ने समझाया बिज़नेस मॉडल
ऑन्ट्रप्रेन्योर आयुष शुक्ला ने दावा किया कि 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में कंटेस्टेंट्स से समय रैना की सीधी कमाई नहीं होती है। उनके मुताबिक, शो से लोकप्रिय होने के बाद कई क्रिएटर्स को समय रैना की टैलेंट एजेंसी साइन करती है, उनकी ब्रैंड डील्स मैनेज करती है और कमीशन कमाती है। आयुष ने इसे शो का थ्री-स्टेप बिज़नेस मॉडल बताया है।