समय रैना का YouTube पर फूटा गुस्सा, नए व्यू-काउंटिंग सिस्टम पर उठाए सवाल
यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना ने यूट्यूब के नए व्यू-काउंटिंग सिस्टम पर सवाल उठाते हुए उसकी आलोचना की है। रैना ने कहा कि ये बदलाव क्रिएटर्स और दर्शकों दोनों के लिए समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं जिससे वीडियो की लोकप्रियता का सही आकलन करना मुश्किल होगा। इस मामले पर यूट्यूब की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।