समय रैना ने लेटेंट विवाद पर किए बड़े खुलासे; कहा- कपिल शर्मा मेरे अगले एपिसोड में आने वाले थे
'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' शो से विवादों में आए कॉमेडियन समय रैना ने कहा है कि कॉमेडियन सुनील पाल उन्हें टीवी पर कपिल शर्मा से सीखने की सलाह दे रहे थे जबकि असलियत में कपिल समय के अगले एपिसोड में आने वाले थे। समय ने यह भी दावा किया कि कपिल उन्हें मेसेज करके शो की तारीफ करते थे।