समय से पहले बंद होगी FCNR(B) स्वैप विंडो, आरबीआई के पास आए $52 बिलियन
आरबीआई ने FCNR (B) डिपॉज़िट्स के तहत दी जाने वाली स्वैप सुविधा की विंडो की अंतिम तारीख 1-महीने घटाकर 31 अगस्त कर दी है जो पहले 30 सितंबर थी। आरबीआई ने यह कदम देश में उम्मीद से अधिक विदेशी मुद्रा के आने के बाद उठाया। 13 अगस्त तक केवल FCNR(B) डिपॉज़िट से $52.30 बिलियन का विदेशी धन भारत आया है।