समय से पहले मौत के कितने करीब हैं आप? घर में कर सकते हैं 10 सेकेंड का यह सिंपल टेस्ट
न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर आदित्य कुमार के मुताबिक, 10 सेकेंड तक एक पैर पर खड़े रहने का टेस्ट बायोलॉजिकल उम्र और वक्त से पहले मौत के खतरे की अहम जानकारी दे सकता है। उन्होंने कहा, "यह टेस्ट 50-वर्ष से ऊपर वालों के लिए डिज़ाइन किया गया है क्योंकि इस उम्र में बैलेंस की क्षमता सेहत का एक अहम इंडिकेटर बन जाती है।"