समय से पहले नहीं होंगे चुनाव, प्रदर्शन किए गए तो सेना बुलाऊंगा: श्रीलंकाई राष्ट्रपति
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने देश में समय से पहले चुनाव कराने की विपक्षी पार्टियों की मांग बुधवार को खारिज कर दी। उन्होंने कहा कि सरकार को बेदखल करने के लिए विरोध प्रदर्शन की योजना है, अगर ऐसी कोशिश हुई तो वह सेना बुलाएंगे। बकौल विक्रमसिंघे, आर्थिक संकट का समाधान न होने तक वह संसद को भंग नहीं करेंगे।