समय से पहले पहुंच सकता है मॉनसून, 15 मई तक अंडमान पहुंचने की संभावना: आईएमडी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के समय से पहले पहुंचने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक, "देश में इस साल दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के 15 मई 2022 के आस-पास दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में पहुंचने की संभावना है।" सामान्य रूप से केरल में मॉनसून का आगमन 1 जून को होता है।