समय से वेतन दे रहे हैं तो समय से स्कूल पहुंचकर पढ़ाएं: बिहार के नए शिक्षकों से केके पाठक
बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने गुरुवार को सीतामढ़ी स्थित प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों से कहा कि आप सभी अच्छे से ट्रेनिंग लें और बेहतर तरीके से पढ़ाने का अभ्यास करें। उन्होंने कहा, "हम समय से शिक्षकों को वेतन दे रहे हैं, आप लोग भी समय से स्कूल पहुंचकर पढ़ाएं।"