समलैंगिकता को अपराध बताने वाले एमबीबीएस के सिलेबस को हंगामे के बीच लिया गया वापस
नैशनल मेडिकल कमीशन ने एमबीबीएस कोर्स से जारी किए गए नए सिलेबस को हंगामे के बीच वापस लेते हुए रद्द कर दिया है। दरअसल, संशोधित फॉरेंसिक मेडिसिन सिलेबस में कमीशन ने 'सोडोमी और लेस्बियनिज़्म (समलैंगिकता)' को फिर से अप्राकृतिक यौन अपराधों की श्रेणी में शामिल किया था। कमीशन ने वर्जिनिटी की परिभाषा भी तय की थी।