समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनाएगा फैसला: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने पर सुप्रीम कोर्ट कल (मंगलवार) फैसला सुनाएगा। शीर्ष अदालत ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए 11 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था। सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली 5 न्यायाधीशों की बेंच ने याचिकाओं पर सुनवाई की थी।