समलैंगिक विवाह को मान्यता न मिलना विदेशी ताकतों को झटका है: एससी बार असोसिएशन के प्रेसिडेंट

सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन के प्रेसिडेंट आदिश अग्रवाल ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से इनकार करने के शीर्ष अदालत के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, "जो माहौल खराब करना चाहते थे आज उस पर विराम लग गया। देश के विकास को रोकने की कोशिश करने वाली विदेशी ताकतों को बड़ा झटका लगा है...हमारी परंपराएं जारी रहेंगी।"

Load More