समलैंगिक समुदाय के मुद्दों पर गौर करने के लिए कैबिनेट सचिव की अगुआई में गठित की गई समिति
केंद्र सरकार ने समलैंगिक समुदाय के मुद्दों पर गौर करने के लिए कैबिनेट सचिव की अगुआई में एक समिति गठित की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह समिति केंद्र और राज्य सरकार को ऐसे कदमों के बारे में सुझाव देगी जिससे वस्तुओं और सेवाओं को बिना किसी भेदभाव के समलैंगिक समुदाय तक पहुंचाया जा सके।