समवर्धन मदरसन की नई पंचवर्षीय योजना पर चहके निवेशक, 4% उछल पड़े शेयर
समवर्धन मदरसन ने पांच वर्षों का तगड़ा प्लान पेश किया है जिसके बाद निवेशक चहक उठे और सोमवार को इसका भाव इंट्रा-डे में 4.33% चढ़कर ₹98.70 पर पहुंच गया था। कंपनी के नए प्लान के मुताबिक, वित्तवर्ष 2030 तक इसका लक्ष्य $108 बिलियन का ग्रॉस रेवेन्यू हासिल करना है। ब्रोकरेज फर्म जेपीमॉर्गन ने इसके लिए टारगेट प्राइस ₹105 रखा है।