समांथा की टीम ने 'सिटाडेल' के इंडियन वर्ज़न में उनको रिप्लेस करने की खबरों का किया खंडन

अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु की टीम ने उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि ऐक्ट्रेस को अमेरिकी शो 'सिटाडेल' के इंडियन वर्ज़न में रिप्लेस कर दिया गया है। समांथा की पब्लिसिस्ट ने कहा, "बकवास खबर है। 15 जनवरी के बाद से समांथा शो की शूटिंग शुरू करेंगी।" अभिनेता वरुण धवन शो में अभिनय करेंगे।

Load More