समांथा ने ब्रेक लेने की घोषणा करने के बाद शेयर किया पोस्ट, लिखा- सबसे मुश्किल 6 माह हुए खत्म
ऐक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने एक साल के लिए ऐक्टिंग से ब्रेक लेने की घोषणा करने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी शेयर कर लिखा है, "ये 6 महीने सबसे लंबे और सबसे मुश्किल रहे...लेकिन खत्म हुए।" समांथा के पब्लिसिस्ट ने पहले बताया था कि ऐक्ट्रेस इस साल अगस्त में मायोसाइटिस के इलाज के लिए अमेरिका जाएंगी।