समाचार पत्रों के कॉलम लिखने के लिए पार्टी में बाथरूम में नोट्स बनाती हूं: ट्विंकल खन्ना
अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें समाचार पत्रों के कॉलम लिखने के लिए पार्टियों से कंटेंट मिलता है। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा सुनने और समझने की कोशिश करती हूं कि बाकी लोग क्या बोल रहे हैं। मैं किसी पार्टी के बाथरूम में बैठकर उन पर नोट्स तैयार करती हूं।"