समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा में बुधवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पारित हो गया और इसके साथ ही उत्तराखंड स्वतंत्र भारत में ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इससे पहले प्रदेश कैबिनेट ने 4 फरवरी को यूसीसी के मसौदे को मंज़ूरी दी थी। गौरतलब है कि गोवा में पुर्तगाली शासन के समय से यूसीसी लागू है।

Load More