समीर वानखेड़े के पिता, पत्नी व बहन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े, पत्नी व बहन ने मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। बकौल ज्ञानदेव वानखेड़े, "राज्यपाल ने हमें आश्वासन दिया है कि...सब कुछ ठीक हो जाएगा।" ज्ञानदेव ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ एससी/एसटी ऐक्ट के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।