समुद्र तट पर लाया गया टाइटैनिक टूरिस्ट सबमरीन का मलबा

पर्यटकों को टाइटैनिक जहाज़ का मलबा दिखाने के दौरान लापता हुई टाइटैनिक टूरिस्ट सबमरीन के मलबे को बुधवार को कनाडा के समुद्र तट पर लाया गया। 5 यात्रियों की मौत की खबर आने के बाद पहली बार देखे गए मलबे की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, समुद्र के अंदर अत्यधिक दबाव के चलते पनडुब्बी में विस्फोट हुआ।

Load More