समुद्र में गुज़रते न्यूयॉर्क शहर से 3 गुना बड़े आकार के विशाल आइसबर्ग का वीडियो आया सामने
दिसंबर 2023 में बनाए गए एक महीने के टाइमलैप्स वीडियो में दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग A23a समुद्र में गुज़रता दिखा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यूयॉर्क शहर से 3 गुना बड़े आकार का यह आइसबर्ग 1986 में अंटार्कटिक की कोस्टलाइन से टूटा था। पिछले महीने आरआरएस सर डेविड ऐटनबरो नामक अनुसंधान पोत इस आइसबर्ग के सामने से गुज़रा था।