समुद्र में गोताखोरों के पिंजरे में घुसने की कोशिश कर रहे वाइट शार्क की फंसकर हुई मौत
मैक्सिको से सटे समुद्री क्षेत्र में गोताखोरों पर हमला करने की कोशिश करते समय गोताखोरों के मेटल केज (पिंजरे) में फंसने से एक ग्रेट वाइट शार्क की मौत हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें शार्क गोताखोरों को पकड़ने की कोशिश करता दिख रहा है। वहीं, पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने घटना की आलोचना की है।