समोसे से लेकर चाय तक, EC ने तय किया रेट, कहां कितना खर्च कर सकेंगे उम्मीदवार?
राजनीतिक दलों द्वारा अपने कार्यकर्ता के लिए चाय, पानी और खाने का हिसाब चुनाव आयोग की तरफ से तय दाम के अनुसार देना होगा। चुनाव आयोग ने 10 रुपये में समोसा और चाय से लेकर 15 रुपये में कॉफी और कोल्ड ड्रिंक, 100 रुपये में शाकाहारी थाली और 180 रुपये में मांसाहारी थाली का रेट तय कर दिया है।