'सम्मेद शिखरजी' के मामले में अनशन पर बैठे एक और जैन मुनि का जयपुर में हुआ निधन
झारखंड सरकार द्वारा जैन समुदाय के पवित्र तीर्थस्थल 'श्री सम्मेद शिखरजी' को पर्यटन स्थल घोषित करने के खिलाफ जयपुर (राजस्थान) में अनशन कर रहे एक और जैन मुनि का निधन हो गया है। इससे पहले बीते मंगलवार को ही 72 वर्षीय जैन मुनि सुज्ञेयसागर महाराज का जयपुर में ही निधन हुआ था। जैन मुनि 25 दिसंबर से अनशन पर थे।