'सम्राट पृथ्वीराज' की रिलीज़ से पहले अक्षय ने वाराणसी में की गंगा आरती, शेयर की तस्वीर

अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' की रिलीज़ से पहले को-ऐक्ट्रेस मानुषी छिल्लर व निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के साथ सोमवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने गंगा आरती करते व गंगा में डुबकी लगाते हुए अपनी तस्वीर व वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 3-जून को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म में सोनू सूद भी हैं।

Load More