'सम्राट पृथ्वीराज' को एक भी दर्शक न मिल पाने के कारण रद्द किए गए सुबह के शो: रिपोर्ट्स
बकौल रिपोर्ट्स, अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की 'सम्राट पृथ्वीराज' को एक भी दर्शक न मिल पाने के कारण कुछ शहरों में इसके सुबह के शो रद्द किए गए। 'बॉलीवुड हंगामा' के मुताबिक, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में ऑक्यूपेंसी कम रही लेकिन इसने दिल्ली में थोड़ा बेहतर परफॉर्म किया। फिल्म ने शुक्रवार को ₹10.7 करोड़ की कमाई से ओपनिंग की।