'सम्राट पृथ्वीराज' में अक्षय उदासीन नज़र आए, वह पृथ्वीराज की बजाय अक्षय ही लग रहे थे: नाहटा
फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाहटा ने 'सम्राट पृथ्वीराज' की बॉक्स ऑफिस पर असफलता को लेकर कहा है कि ऐतिहासिक फिल्में बनाना हमेशा ही मुश्किल प्रोजेक्ट होता है। उन्होंने कहा, "अक्षय कुमार फिल्म में पूरी तरह उदासीन नज़र आए...वह पृथ्वीराज लगने की बजाय अक्षय ही लग रहे थे।" बकौल नाहटा, "फिल्म का संगीत खराब था...व यह देशभक्ति की भावना नहीं जगाती।"