सरेंडर करने से अच्छा है मर जाऊं...गुजरात में 5वीं मंज़िल पर चढ़कर अपराधी ने पुलिस को दी धमकी
अहमदाबाद (गुजरात) में गिरफ्तारी से बचने के लिए बिल्डिंग की 5वीं मंज़िल पर चढ़े अभिषेक उर्फ 'शूटर' नामक वांछित अपराधी ने पुलिस को खुदकुशी करने की धमकी दी जिसका वीडियो सामने आया है। अपराधी ने कहा, "मुझे पता है कि आप मेरे साथ कैसा व्यवहार करेंगे...आत्मसमर्पण करने से बेहतर है कि मैं मर जाऊं।" पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार किया।