सर, बोलने में 47 दिन लग गए: पेपर लीक मामले में पीएम मोदी के संदेश पर दीया मिर्ज़ा
NEET-UG पेपर लीक विवाद और छात्रों-युवाओं के विरोध प्रदर्शन के बीच ऐक्ट्रेस दीया मिर्ज़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "उन माता-पिता के लिए सहानुभूति का एक शब्द भी नहीं जिन्होंने अपने बच्चे खो दिए...सर आपको बोलने में 47-दिन लग गए और अब जब आपने कुछ कहा तो असल में कुछ भी नहीं कहा।"