सरोज खान ने 13 साल की उम्र में कर ली थी शादी, बेटी की मौत के बाद कबूला था इस्लाम
दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान ने बताया था कि 13-साल की उम्र में उन्होंने 30-साल बड़े शख्स से शादी की थी। उन्होंने कहा था, "पता चला, पति पहले से शादीशुदा हैं...उनके 4 बच्चे हैं। उन्होंने आधिकारिक तौर पर मुझसे शादी नहीं की।" अपनी बेटी की मौत के बाद बाकी 2 बच्चों के लिए उन्होंने मुस्लिम से शादी कर इस्लाम अपनाया था।