सर्दी के लक्षण वाली रूसी महिला के एक्स-रे में फेफड़े में दिखा मेटल स्प्रिंग
एक रूसी महिला ने बताया है कि सर्दी-बुखार के लक्षण के चलते एक्स-रे कराने पर उनके फेफड़े में मेटल स्प्रिंग दिखाई दी। डॉक्टरों का मानना है कि पूर्व में हुए ऑपरेशन के दौरान 34-वर्षीय एकातेरिना बदुलिना नामक महिला के फेफड़े में स्प्रिंग छूट गई थी। बकौल रिपोर्ट्स, एकातेरिना से कहा गया था कि इसके कारण उनकी मौत हो सकती थी।