सर्दी ज़ुकाम भगाने के लिए एक दिन में 4 लीटर पानी पीने के बाद ICU पहुंच गई ऑस्ट्रेलियाई महिला
ऑस्ट्रेलिया में 41-वर्षीय महिला ने सर्दी-ज़ुकाम जल्दी भगाने के लिए जून में कई दिनों तक 4 लीटर/दिन पानी पी लिया जिससे उसे दौरा पड़ा और वह 5 दिन आईसीयू में थी। अत्यधिक पानी पीने से उसके शरीर में सोडियम की मात्रा घट गई थी। खून में सोडियम का न्यूनतम लेवल 135 मिलीइक्विवेलेंट/लीटर होना चाहिए जो 100 मिलीइक्विवेलेंट/लीटर हो गया था।