सर्दियों में नेपाल की इन 5 जगहों पर बना सकते हैं घूमने का प्लान
सर्दियों में घूमने की योजना बना रहे लोग नेपाल के 'फेवा झील' व 'बेगनास झील' के लिए मशहूर पोखरा और हिमालय के शानदार दृश्यों व सूर्योदय के नज़ारों के लिए प्रसिद्ध 'नागरकोट' गांव जा सकते हैं। इसके अलावा लोग नेपाल के काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर, एवरेस्ट का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले लुकला और चितवन नैशनल पार्क जा सकते हैं।