सर्दियों में पिकनिक के लिए परफेक्ट माना जाता है बोकारो का 'सीता फॉल'

सर्दियों में बोकारो (झारखंड) के सिंहडीह गांव में मौजूद 'सीता फॉल' पिकनिक के लिए सबसे उपयुक्त जगहों में से एक माना जाता है। 'सीता फॉल' तक पहुंचने के लिए लोगों को जंगल के बीच बहते पानी से गुजरना होगा और यहां एक बड़ी सी गुफा के अंदर 50-फीट ऊंचाई से झरने से गिरता पानी और फुहारें देखने को मिलती हैं।

Load More