सर्वे के अनुसार, मच्छरों की रोकथाम पर हर माह देश में हर घर से होता है कितना खर्च?
लोकलसर्कल्स के सर्वे के अनुसार, भारत में मच्छरों की रोकथाम के लिए हर माह 37% घरों से ₹200 तक, 29% घरों से ₹200-500, 14% घरों से ₹500-1000, 2% घरों से ₹1000-2000 और 4% घरों से ₹2000-5000 खर्च किए जाते हैं। केंद्र सरकार के अनुसार, इस साल 2 अगस्त तक देश में डेंगू के 32,000 से अधिक मामले रिपोर्ट हुए।