सर्वोटेक को ई-वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने का मिला ठेका, शेयरों में आया उछाल

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने वाली कंपनी सर्वोटेक पावर सिस्टम्स को बेंगलौर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (बीईएससीओएम) से 11 डीसी फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने का ठेका मिला है। इसके बाद मंगलवार को एनएसई पर कंपनी के शेयर 4% उछलकर ₹146.90 पर पहुंच गए। कंपनी के मुताबिक, चार्जिंग स्टेशन कर्नाटक के 11 आरटीओ में लगाए जाएंगे।

Load More