सर्वाधिक बार विंबलडन के मेन्स सेमीफाइनल में पहुंचने वाले टेनिस खिलाड़ी बने जोकोविच
इटली के फ्लेवियो कोबोली को हराकर सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच विंबलडन में रिकॉर्ड 14वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। जोकोविच ने रॉजर फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिन्होंने विंबलडन के सेमीफाइनल में 13 बार जगह बनाई थी। जोकोविच ने अब तक 24 ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किए हैं जिनमें 7 विंबलडन शामिल हैं।