सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचीं एलआईसी के शेयरों की कीमतें
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयर की कीमतें शुक्रवार को कारोबार के दौरान बीएसई पर ₹1,197 के अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। इस दौरान कंपनी के शेयरों में 3% से अधिक की तेज़ी देखने को मिली। इसके साथ ही एलआईसी का बाज़ार पूंजीकरण भी लगभग ₹7.56 लाख करोड़ के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।