सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी
बीएसई का सेंसेक्स गुरुवार को 568.93 अंक चढ़कर 79,243.18 और एनएसई का निफ्टी 175.70 अंक चढ़कर 24,044.50 अंकों के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। गौरतलब है, यह पहली बार है जब सेंसेक्स 79,000 के पार पहुंचा है। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 24 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही और सर्वाधिक तेज़ी अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में रही।