सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में $5.24 बिलियन बढ़कर $689.235 बिलियन के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी मुद्रा संपत्ति $5.107 बिलियन बढ़कर $604.144 बिलियन हो गई। वहीं, विदेशी स्वर्ण भंडार का मूल्य $129 मिलियन बढ़कर $61.859 बिलियन और आईएमएफ के पास जमा रिज़र्व $4.63 बिलियन हो गया है।