सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 20 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में $2.84 बिलियन बढ़कर $692.30 बिलियन के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी मुद्रा संपत्ति $2.06 बिलियन बढ़कर $605.69 बिलियन हो गई। वहीं, विदेशी स्वर्ण भंडार का मूल्य $726 मिलियन बढ़कर $63.61 बिलियन और आईएमएफ के पास जमा रिज़र्व $4.46 बिलियन हो गया है।

Load More